मुंबई पानी-पानी, आज भी तेज बारिश के आसार

News Saga Desk

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज भी महानगर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश, आसमानी बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि दिनभर सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। महाराष्ट्र की राजधानी मंगलवार को पानी-पानी रही। उपनगर खार के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल कहा था कि देश में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश दीर्घावधि औसत का 106 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह अनुमान अप्रैल के 105 फीसदी के अनुमान से अधिक है। वैसे देश में दीर्घावधि औसत वर्षा 868.6 मिलीमीटर है। आईएमडी ने कहा कि मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान पूरे देश में सामान्य से ज्यादा के अलावा उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More