National Film Awards में ‘आंगेन’ के निर्देशक रवि राज मुर्मू को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई।
News Saga Desk
रांची। National Film Awards में संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के निर्देशक रवि राज मुर्मू को ‘सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक’ का 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को झारखंड और संथाली भाषा-संस्कृति के लिए गर्व का क्षण बताया।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यह सम्मान राज्य की उभरती रचनात्मक प्रतिभाओं और देशज सिनेमा की बढ़ती पहचान का प्रतीक है।
हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
National Film Awards में मिली इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रवि राज मुर्मू की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे झारखंड और संथाली समाज के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि फिल्म ‘आंगेन’ के माध्यम से रवि राज मुर्मू ने राष्ट्रीय मंच पर संथाली भाषा, संस्कृति और लोककथाओं की समृद्ध विरासत को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है।
झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को मिली नई मजबूती
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान झारखंड को कला, संस्कृति और देशज सिनेमा के एक उभरते केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में कई प्रतिभाशाली युवा फिल्म निर्माता हैं, जो अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्थानीय भाषा, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा रहे हैं। रवि राज मुर्मू की उपलब्धि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी यह सफलता
हेमंत सोरेन ने विश्वास जताया कि National Film Awards में मिला यह सम्मान झारखंड के युवा फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और रचनाकारों को प्रेरित करेगा।
उन्होंने कहा कि युवा सार्थक और गुणवत्तापूर्ण सिनेमा के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इसे भी देखे- मोराबादी सब्जी बाजार हटने के बाद विक्रेताओं का दर्द | “पहले बसाइए, फिर हटाइए” | Ranchi News
उज्ज्वल भविष्य की कामना
मुख्यमंत्री ने रवि राज मुर्मू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आने वाले समय में भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा और उत्कृष्ट कला के माध्यम से झारखंड तथा पूरे देश का नाम रोशन करते रहें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि राज्य के फिल्म उद्योग और स्थानीय भाषाओं के सिनेमा के लिए भी उत्साहवर्धक है।
No Comment! Be the first one.