NEWS SAGA DESK
गिरिडीह। बिहार एसटीएफ ने अर्धसैनिक बलों के सहयोग से गिरिडीह में 20 वर्षों से फरार इनामी नक्सली मोतीलाल किस्कू को गिरफ्तार किया है। मोतीलाल किस्कू को गिरिडीह के देवरी थाना इलाके से उनके गांव में आराम करते समय दबोचा गया। इस संयुक्त अभियान में चकाई पुलिस और जवानों ने भी भाग लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मोतीलाल किस्कू जमुई जिले के चकाई के हरनी गांव का निवासी था और लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था। वह चकाई के जीवलाल पासवान हत्याकांड और गिरिडीह में 16 साल पहले हुए कैदी वाहन कांड में शामिल था। इसके अलावा, उसके खिलाफ जमुई और गिरिडीह के कई थानों में नक्सली घटनाओं के मामले दर्ज हैं।
सूत्रों के अनुसार, मोतीलाल किस्कू उस समय मुठभेड़ में मारे गए इनामी नक्सली चिराग दा के दस्ते में भी शामिल था और उसके पास एके-47 भी था। गिरफ्तारी के बाद से इलाके में हथियारों की तलाश और सर्च ऑपरेशन जारी है।
No Comment! Be the first one.