पलामू में नक्सली तुलसी भुइयां ढेर, एसएलआर बरामद

News Saga Desk

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नितेश यादव के दस्ते के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां मारा गया।

यह मुठभेड़ सोमवार देरशाम शुरू हुई और आज सुबह तक इलाके में गोलीबारी होती रही। पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। पुलिस ने इस दौरान नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां का शव बरामद किया है। मौके से एक एसएलआर बरामद हुई। मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी नितेश यादव को भी गोली लगने की सूचना है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन और अन्य पुलिस अधिकारी सुबह 5 बजे से इलाके में कैम्प कर रहे हैं। बताया जाता है कि मुठभेड़ के समय इनामी माओवादी नितेश के दस्ते में करीब छह कैडर थे। दस्ते में 10 लाख का इनामी संजय गोदराम भी है। पिछले डेढ़ दशक से नितेश यादव झारखंड और बिहार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More