वेलकम टू द जंगल’ का नया गीत ‘दीवाने हैं’ रिलीज, अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी ने जीता दिल

NEWS SAGA DESK

मुंबई :- अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गीत ‘दीवाने हैं’ रिलीज कर दिया गया है। यह गीत फिल्म के उन खास ट्रैक में शामिल है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट जश्न और मस्ती के माहौल में नजर आ रही है। गीत के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

गीत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अक्षय कुमार और अभिनेत्री रवीना टंडन लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन पर दिखाई दिए हैं। दोनों कलाकारों को साथ में नृत्य करते और जश्न मनाते देख दर्शकों को पुरानी यादें ताजा हो गईं। इससे पहले दोनों वर्ष 2004 में फिल्म ‘पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी’ में साथ नजर आए थे।

‘दीवाने हैं’ गीत को अमृता फडणवीस और आनंद राज आनंद ने स्वर दिए हैं। इसका संगीत विक्रम नागी ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल और संगीत संयोजन आनंद राज आनंद ने किया है। अपनी जोशीली धुन और उत्सवपूर्ण माहौल के कारण यह गीत दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और अरशद वारसी सहित कई प्रमुख कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More