News Saga Desk
बाघमारा | मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत निवासी नवविवाहिता पिंकी देवी की गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.मृतका के पिता बहादुर रजवार ने मधुबन थाना में लिखित शिकायत देकर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है.
मृतका की शादी मात्र छह माह पूर्व हराधन रजवार से हुई थी. मृतका का मायका चंदनकियारी प्रखंड के सियरपॉकी गांव में है. पति हराधन रजवार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह गोधर में इलेक्ट्रिक मिस्त्री का कार्य करता है और गुरुवार देर शाम करीब दस दिन बाद घर लौटा था। रात में खाना खाने के बाद दोनों सो गए। इसी दौरान पत्नी ने मायके जाने की जिद की, जिसे सुबह भेजने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद दोनों सो गए. पति के अनुसार रात करीब दो बजे उठने पर उसने पत्नी को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। उसने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी. वही मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद लगातार 20 हजार रुपये और फ्रीज की मांग की जा रही थी। दहेज नहीं देने पर उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
No Comment! Be the first one.