News Saga Desk
नई दिल्ली। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। इन अनुरोध के बाद अमेरिका में निहाल मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिकी न्याय विभाग ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उसके खिलाफ न्यूयॉर्क में भी कई मामले दर्ज हैं। निहाल पर 2.6 मिलियन डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। अब निहाल भारत प्रत्यर्पित किए जा सकते है।
No Comment! Be the first one.