JLKM से निशा भगत हुई निष्कासित, पार्टी ने लिया कड़ा कदम

News Saga Desk

रांची। जेएलकेएम ने गुमला से अपनी पूर्व प्रत्याशी निशा भगत को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा कुड़मी (कुठमी) समुदाय के संबंध में दिए गए असत्य, भ्रामक और अनुचित बयानों के चलते की गई है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि निशा भगत के वक्तव्य पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और अनुशासन के प्रतिकूल हैं तथा इससे पार्टी की छवि को गंभीर क्षति पहुँची है। बयान के अनुसार, उनका यह आचरण समाज में विभाजनकारी वातावरण उत्पन्न करता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। अनुशासन समिति की संस्तुति पर, पार्टी ने उन्हें न केवल सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त किया है, बल्कि आगामी छह वर्षों तक किसी भी पार्टी गतिविधि, पद या दायित्व में भागीदारी पर पूर्ण प्रतिबंध भी लगाया गया है। गौरतलब है कि निशा भगत गुमला विधानसभा सीट से जेएलकेएम की उम्मीदवार रह चुकी हैं और पार्टी में एक सक्रिय चेहरा मानी जाती थीं। हालांकि, हाल ही में दिए गए उनके बयानों पर सोशल मीडिया और समुदायों में विरोध देखने को मिला था।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More