नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर विधायक पद छोड़ा, नई जिम्मेदारी पर फोकस

News Saga Desk

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र की विधायक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने अपने विधायी कार्यकाल के अनुभवों को याद करते हुए एक भावुक संदेश भी पोस्ट किया और कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

सोशल मीडिया पर जताई भावनाएं

नितिन नवीन ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसके माध्यम से भी वह अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और जनता के साथ संबंधों को अटूट बताते हुए कहा कि यही जुड़ाव उन्हें लगातार ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहा है। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत और विकसित बिहार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प भी दोहराया।

2006 से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

नितिन नवीन ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए बताया कि जनवरी 2006 में उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया।

27 अप्रैल 2006 को पहली बार निर्वाचित होकर उन्होंने सक्रिय राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लगातार क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को प्राथमिकता दी।

पांच बार विधायक बने, विकास को दी प्राथमिकता

नितिन नवीन ने अपने संदेश में कहा कि पिछले दो दशकों में उन्होंने अपने पिता द्वारा स्थापित जनाधार को और मजबूत करने तथा क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि जनता के भरोसे के कारण उन्हें लगातार पांच बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। सदन के भीतर और बाहर, दोनों जगह उन्होंने क्षेत्र और राज्य की जनता की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए कार्य किया।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

अपने पोस्ट के माध्यम से नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त किया कि नई भूमिका में भी वे राज्य के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More