अब लालू के शासन वाला बिहार नहीं, वरना राहुल गांधी का हो सकता था अपहरण- जीतन राम मांझी का तंज

News Saga Desk

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर माह में होने वाले है। और इसको लेकर बिहार की राजनीति में बहुत हलचल दिख रही है, इसी दौरान आज काँग्रेस नेता राहुल गांधी 5वीं बार बिहार दौरे पर आए है। इस दौरे को लेकर HAM नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने X पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा है कि “बिहार के सुशासनी सरकार में राहुल गांधी जी का स्वागत है। अब बिहार वैसा नहीं जो लालू यादव जी और गांधी परिवार ने 20 साल पाले छोड़कर हमें दिया था। अब दूसरे राज्य के लोग यहाँ आने से नहीं डरते। ये नया बिहार है जहां राहुल गांधी जी बेफिक्र होकर बार-बार आते है, भयमुक्त वातावरण में यात्रा करते है और सुरक्षित वापिस चले जाते हैं”।
“लालू जी के शासनकाल में राहुल गांधी जी बिहार आते तो इनका अपहरण भी हो सकता था और उन्हें अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सोनिया गांधी जी को मुख्यमंत्री आवास में लालू जी सहित बाकी अपराधियों के साथ डील करनी पड़ती”। बता दें कि राहुल गांधी इस बार बिहार दौरे पर गया जी आए हैं और उसके बाद वे कई अन्य जगहों पर लोगों से मिलने वाले है।


Read More News

Read More