News Saga Desk
भुवनेश्वर। ओडिशा में सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकार छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने गुरुवार को ओडिशा बंद बुलाया। प्रदर्शनकारियों ने भद्रक में ट्रेन को रोक दिया। भुवनेश्वर में बसों का चक्काजाम किया। यात्रियों को पैदल ही घर जाना पड़ा।
भद्रक जिले के चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर टायर जलाए गए। जिसके चलते ट्रकों की लंबी कतार लग गई। वहीं आसपास की कई दुकानों को बंद रखा गया। मार्केट में सन्नाटा रहा। मयूरभंज में भी लोग सड़क पर प्रदर्शन करने उतरे। कांग्रेस सहित 8 विपक्षी पार्टियां इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। इनमें बीजू जनता दल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी CPI(M), सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (SUCI) के नेता-कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में नजर आए।
ओडिशा के बालासोर में फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज में छात्रा ने हैरेसमेंट से तंग आकर 12 जुलाई को खुद को आग लगा ली थी। उसे AIIMS ले जाया गया जहां 14 जुलाई को 20 साल की स्टूडेंट ने दम तोड़ दिया।
प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें..

ओडिशा कांग्रेस इन चार्ज अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने हिरासत में लिया।

भद्रक जिले के चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जला कर चक्काजाम किया।

भुवनेश्वर में बसों का चक्काजाम कर दिया गया। यात्रियों को पैदल ही जाना पड़ा।

विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने भद्रक में ट्रेन रोकने की कोशिश की।

ओडिशा के भद्रक में मार्केट बंद है, दुकानों पर ताला लगा हुआ है।

भुवनेश्वर में बैंक भी बंद रहे। सड़क पर सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी फोर्स की तैनाती की गई।
No Comment! Be the first one.