सिंगापुर फ्लाइट में AC फेल, एअर इंडिया ने दिल्ली पर 200+ यात्रियों को उतारा

News Saga Desk

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार रात एअर इंडिया की सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट संख्या AI2380 में खराबी आ गई। इसके कारण 200 से ज्यादा यात्रियों को लगभग दो घंटे तक फ्लाइट में बैठाए रहने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया गया।

फ्लाइट में मौजूद न्यूज एजेंसी PTI के एक पत्रकार के अनुसार, फ्लाइट का एयर कंडीशनिंग सिस्टम और बिजली सप्लाई में खराबी थी। इसके बावजूद यात्रियों को फ्लाइट में बैठाया गया। करीब दो घंटे तक पैसेंजर्स गर्मी से परेशान हुए। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दिखा कि पैसेंजर्स फ्लाइट के अंदर अखबारों और मैगजीन झलकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने सभी पैसेंजर्स को बिना कोई कारण बताए फ्लाइट से उतरने के लिए कह दिया।

यात्रियों को बस में बिठाकर वापस टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट से ऑपरेट होने वाली यह फ्लाइट रात लगभग 11 बजे रवाना होने वाली थी। बाद में, लगभग छह घंटे की देरी से गुरुवार सुबह 5.36 बजे, दूसरे एयरक्राफ्ट से सभी यात्रियों को सिंगापुर भेजा गया।

बुधवार देर रात यात्रियों को फ्लाइट से उतारने के बाद बस से टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया।

बुधवार देर रात यात्रियों को फ्लाइट से उतारने के बाद बस से टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया।

एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी

गुरुवार को एक बयान में, एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। एयरलाइन ने कहा, ‘यात्रियों को फ्लाइट में देरी के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जा रही थी। दिल्ली में हमारे ग्राउंड स्टाफ ने एयरपोर्ट पर यात्रियों के खाने-पीने सहित हर संभव मदद की। एयरक्राफ्ट बदलने के बाद उड़ान भारतीय समयानुसार सुबह 5:36 बजे रवाना हुई।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद जांच के घेरे में एअर इंडिया

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही बोइंग 787-8 फ्लाइट टेकऑफ के 32 सेकेंड बाद क्रैश हो गई थी। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी।

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही बोइंग 787-8 फ्लाइट टेकऑफ के 32 सेकेंड बाद क्रैश हो गई थी। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी।

12 जून को अहमदाबाद में ड्रीमलाइनर क्रैश के बाद से एअर इंडिया फ्लाइट्स में खराबी के मामले लगातार सामने आए हैं। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 270 लोगों की जान गई थी। विमान में 242 लोग सवार थे। जिस मेडिकल हॉस्टल पर विमान गिरा था, वहां 29 लोगों की जान गई थी। इस घटना के बाद से टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली यह एयरलाइन कड़ी जांच के घेरे में है। एअर इंडिया पहले से भी ऑपरेशन से जुड़ी चुनौतियों, जैसे देरी, सर्विस से जुड़ी शिकायतें और रखरखाव संबंधी समस्याओं, के कारण आलोचनाओं का सामना करती रही हैं।

DGCA ऑडिट में एअर इंडिया से जुड़ी 100 गड़बड़ियां मिलीं

विमानों की सुरक्षा देखने वाली संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के ऑडिट में भी एअर इंडिया के कामकाज में कई सुरक्षा उल्लंघन मिले। न्यूज एजेंसी PTI ने 30 जुलाई को बताया था कि DGCA ऑडिट में एअर इंडिया के पायलटों और केबिन क्रू की ट्रेनिंग, उनके आराम और ड्यूटी के नियम और उड़ान भरने-उतरने से जुड़े मानकों में करीब 100 तरह की गड़बड़ियां मिलीं।


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More