News Saga Desk
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दुनिया की दो सबसे बड़ी दिग्गज कंपनियों गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है। सट्टेबाजी ऐप के मामले में जांच कर रही ईडी ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है। इस दौरान ईडी दोनों से पूछताछ करेगी।
दरअसल ईडी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के मामलों की जांच कर रही है। इससे जुड़े कई वित्तीय अपराध उजागर हो रहे हैं। इन ऐप को गूगल और मेटा जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रमोट किया जाता है, जिसके सिलसिले में ईडी ने अब दोनों कंपनियों को समन भेज दिया है।
No Comment! Be the first one.