दुबई में फंसे झारखंड के 100 से अधिक पर्यटक, हमलों के बाद उड़ने रद्द, परिजनों की बढ़ी चिंता

News Saga Desk

झारखंड के 100 से ज्यादा लोग दुबई में फंसे हुए है। इजराइल और अमेरिका का हमले के जवाब में जब ईरान ने हमला किया तो ईरान ने दुबई को भी अपना निशाना बनाया। हमलों के बाद अब एयरपोर्ट बंद कर दिए गए है। एयर पोर्ट बंद होने के बाद वहां घूमने गए लोग वहीं फंस गए है इसी में झारखंड के भी 100 से भी ज्यादा लोग फंस गए है। ये लोग कॉर्पोरेट टूर पर गए थे, अब होटल में ठहरे हैं, अभी तक लोग सुरक्षित हैं, पर धमाकों की आवाज से डरे हुए। परिवारों की

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दल एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित बिजनेस-कम-वेकेशन टूर पर गया था। इस समूह में रांची, जमशेदपुर, पलामू, गिरिडीह, चतरा और खूंटी समेत कई जिलों के कर्मचारी और उनके परिवार शामिल हैं। कर्मचारियों के साथ उनकी पत्नियाँ और बच्चे भी इस यात्रा में शामिल थे।

बताया जा रहा है कि टूर का उद्देश्य कंपनी की मीटिंग और कर्मचारियों के लिए पारिवारिक अवकाश का मिश्रित कार्यक्रम था। लेकिन अचानक बिगड़े हालात और उड़ानों के निलंबन से यह यात्रा चिंता का कारण बन गई है।

फंसे हुए पर्यटकों के परिजन लगातार संपर्क में हैं और राज्य सरकार व भारतीय दूतावास से सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। होटल प्रबंधन द्वारा ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है, हालांकि अनिश्चितता के कारण सभी में मानसिक तनाव बना हुआ है।

पर्यटकों के अलावा इस हालात का असर वहां रह रहे लाखों प्रवासी भारतीयों पर भी पड़ रहा है। दुबई, कतर, सऊदी अरब समेत कई देशों में भारतीय नागरिक असमंजस की स्थिति में हैं। भारत सरकार ने वहां फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और भारतीय दूतावासों को अलर्ट पर रखा गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सोमवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी भारतीय नागरिक को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी को समस्या आती है तो उसे सुरक्षित भारत लाने के लिए त्वरित और व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।”

Read More News

रांची नगर निगम में 19 मार्च को होगा डिप्टी मेयर का चुनाव, 10 मार्च से 20 मार्च तक 48 निकायों में संपन्न होगी डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया

राज्य के 48 नगर निकायों में डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया 10 मार्च से प्रारंभ...

सारंडा में आईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट गंभीर, एयर लिफ्ट कर लाया गया रांची

चाईबासा : सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए...

रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो मेयर बनीं, कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 मतों से हराया

झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो मेयर बन गई हैं।...

Read More