बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे पिता पर दिनदहाड़े फायरिंग

News Saga Desk

पटना। पटना में मालसलामी थाना क्षेत्र में बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे पिता पर फायरिंग हुई है। घात लगाकर हमलावरों ने 3 राउंड फायरिंग की है। 2 गोली युवक को लगी है। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से 1 खोखा मिला है। घायल की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के मरचा निवासी साहिल कुमार (30) के तौर पर हुई है।

CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है

बाईपास थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। आसपास लोगों से भी पूछताछ की गई है। परिजन फिलहाल कुछ बता नहीं रहे हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


Read More News

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

Read More