पीयूष गोयल 9 से 13 जून तक स्विट्जरलैंड और स्वीडन की यात्रा पर

News Saga Desk

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 9 से 13 जून तक स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक दौरे पर हैं। वाणिज्‍य मंत्री की इस यात्रा का मकसद आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए साथ-साथ रणनीतिक ट्रेड और विनिवेश संबंधों को आगे बढ़ाना है।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री की इस यात्रा की शुरुआत स्विटजरलैंड से होगी, जहां मंत्री वैश्विक मुख्‍य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) और प्रभावशाली उद्योग जगत की हस्तियों के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए संभावनाओं का पता लगाएंगे। पीयूष गोयल की बैठकें दोनों देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं और व्यापार संघों के साथ उच्च-प्रभावी बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए तय की गई हैं। यात्रा कार्यक्रम में फार्मा और लाइफ साइंसेज, तथा प्रेसिजन इंजीनियरिंग, मशीन टूल्स, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में प्रमुख स्विस उद्योग जगत के नेताओं के साथ केंद्रित क्षेत्रीय बैठकें शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री की यह यात्रा प्रमुख यूरोपीय देशों के साथ रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को गहरा करने, मजबूत व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने में भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। ये दौरा यूरोप की दो सबसे नवीन अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के जुड़ाव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा।


बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पर मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

पटना: बिहार के नालंदा जिले में शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता...

March 31, 2026

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More