News Saga Desk
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का शानदार नमूना बताया।
उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने न सिर्फ भारत की रणनीतिक ताकत को दुनिया के सामने ला खड़ा किया, बल्कि यह भी दिखाया कि भारत अपनी सुरक्षा और विश्व शांति के लिए कितना कटिबद्ध है। पीएम मोदी ने इस मौके को देश के लिए गर्व का लम्हा करार दिया।
उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों के आकाओं के ठिकानों को महज 22 मिनट में जमींदोज कर दिया गया। पीएम ने कहा, “यह ऑपरेशन ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों की ताकत का सबूत है। आज दुनिया भर के लोग भारत के इन हथियारों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मैं जब भी विदेशी नेताओं से मिलता हूं, वे भारत की इस नई सैन्य ताकत की तारीफ करते हैं।”
No Comment! Be the first one.