समस्तीपुर रैली में PM मोदी का हमला

समस्तीपुर रैली में PM मोदी का हमला: राजद पर कट्टा, कुशासन और करप्शन का आरोप, पुराने हत्याकांड का भी किया जिक्र

News Saga Desk 

मुजफ्फरपुर : छठ महापर्व के बाद बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने राजद और कांग्रेस पर हमला बोला है। राहुल गांधी के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की पहचान पांच चीजो से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन बिहार में राजद केजंगलराजकी पहचान हैं। उन्होंने कहाविकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है, लेकिन ये दल बिहार को केवल पीछे ले जाते हैं। PM मोदी ने कहा कि जहांजहां आरजेडी और कांग्रेस जैसी पार्टियों का राज रहा है। वहां से विकास रूठ जाता है। क्या ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला कर सकते हैं क्या? बिहार को आगे बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री चाहिए और उसे चलाने के लिए जमीन, बिजली चाहिए। लेकिन जिन लोगों का इतिहास जमीन कब्जाने वाला रहा है? जिन्होंने रेल को लूटा? जिन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए। क्या वे कानून का राज ला पाएंगे?  वहीं उन्होंने 2005 के चर्चित गोलू हत्याकांड का भी जिक्र किया और कहाएक छोटे बच्चे का अपहरण हुआ और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। उस दौर में अपहरण कारोबार बन गया था, RJD के शासनकाल में 35 से 40 हजार अपहरण हुए। मांबाप रोते रहे और सत्ता मौन रही। यही है इनकी पहचान।उन्होंने आगे कहाबिहार ने क्राइम और करप्शन के उस काले दौर को भोगा है और अब वह दोबारा उस रास्ते पर नहीं जाना चाहता। इसके पहले उन्होंने छठ महापर्व का भी जिक्र किया और कहा किउनकी सरकार छठ पर्व के लिए यूनेस्को हेरिटेज टैग हासिल करने की कोशिश कर रही है जबकि कांग्रेसराजद के नेता वोट पाने के लिएछठी मैयाका अपमान कर रहे हैं। कांग्रेसराजद नेताओं के लिए छठ पूजानाटकहै, बिहार की जनता इस अपमान को नहीं भूलेगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More