News Saga Desk
रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयासराय गांव में 28 फरवरी की रात हिंसक झड़प की बड़ी घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जाकिर अंसारी और उनके पुत्र के साथ मारपीट कर रहे थे। हमले में जाकिर अंसारी के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज दलादली स्थित एस्टन हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो जख्मी अभियुक्तों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा हथियार भी लहराए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वादी जाकिर अंसारी के आवेदन के आधार पर 30 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विधानसभा थाना कांड संख्या 21/26 के तहत विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक फोल्डेबल 3.15 बोर राइफल, एक देशी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, 2 स्कॉर्पियो, 1 फॉर्च्यूनर, एक बुलेट मोटरसाइकिल और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूरे मामले जानकारी सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी।
छापेमारी टीम में डीएसपी हटिया सहित कई थाना प्रभारियों और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। यह पूरी घटना तिरिल बस्ती में विवादित जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश और उसके बाद हुई चाकूबाजी से जुड़ी है।
No Comment! Be the first one.