कोडरमा में गुरुवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

News Saga Desk

कोडरमा जिले में गुरुवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से यह जानकारी 132/133 केवी लाइन के मरम्मत कार्य की समीक्षा को लेकर दी गई है। यह शटडाउन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगा।

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि केटीपीएस से बिशनपुर ग्रिड तक 132/133 केवी ट्रांसमिशन लाइन का मरम्मत कार्य पिछले एक महीने से चल रहा था, जो अब पूरा कर लिया गया है। गुरुवार को दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) की टीम द्वारा इस मरम्मत कार्य की तकनीकी समीक्षा की जाएगी।

तकनीकी जांच के कारण होगा शटडाउन

उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मरम्मत के बाद लाइन में किसी प्रकार की तकनीकी खामी, जम्पर से जुड़ी समस्या या अन्य कोई गड़बड़ी शेष न रह गई हो। इसी कारण सुरक्षा और गुणवत्ता जांच के तहत जिले में चार घंटे के लिए बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी। इस संबंध में डीवीसी की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई है।

हजारीबाग के चलकुस्सा में भी असर

रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस शटडाउन का असर कोडरमा जिले के साथ-साथ हजारीबाग जिले के चलकुस्सा प्रखंड में भी पड़ेगा। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी बिजली संबंधी कार्य निर्धारित समय से पहले निपटा लें।

पहले से बनी है बिजली संकट की स्थिति

उन्होंने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए बताया कि केटीपीएस की 500-500 मेगावाट की दो इकाइयों में से एक इकाई पिछले एक महीने से बंद है, जिसके चलते जिले में पहले से ही बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। ऐसे में चार घंटे का यह शटडाउन लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More