प्रभाकर प्रभात को मिली रांची ED की जिम्मेदारी, अजय लुहाच का रायपुर ट्रांसफर

News Saga Desk

रांची: प्रवर्तन निदेशालय यानि (ED) में बड़े स्तर पर तबादलों के बीच झारखंड के रांची जोनल ऑफिस में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है, आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अब प्रभाकर प्रभात को रांची ज्वाइंट डायरेक्टर के रूप में तैनात किया गया है वहीं, रांची में ज्वाइंट डायरेक्टर रहे अजय लुहाच का तबादला रायपुर कर दिया गया है।

रायपुर से रांची पहुंचे प्रभाकर प्रभात

ईडी के बड़े ट्रांसफर ऑर्डर में कई राज्यों के अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है। इसी क्रम में प्रभाकर प्रभात को रायपुर से रांची भेजा गया है। उन्हें रांची जोनल ऑफिस का नया ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब झारखंड में ईडी की जांच और कार्रवाई लगातार चर्चा में रही है। ऐसे में नए अधिकारी की नियुक्ति को राज्य के लिए अहम माना जा रहा है।

अजय लुहाच संभालेंगे रायपुर की जिम्मेदारी

रांची में लंबे समय तक ज्वाइंट डायरेक्टर की भूमिका निभाने वाले अजय लुहाच अब रायपुर जोनल ऑफिस में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके साथ ही उन्हें पणजी जोनल ऑफिस का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जिससे उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

देशभर में कई अधिकारियों के तबादले

ईडी के इस आदेश में कई अन्य अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।

अवनीश तिवारी – पणजी से चंडीगढ़
राकेश कुमार सुमन – कोच्चि से लखनऊ
मयंक पांडे – गुवाहाटी से मुंबई
राज कुमार – लखनऊ से मुख्यालय
माधुर डी. सिंह – मुख्यालय से गुरुग्राम

इन तैनातियों से स्पष्ट है कि एजेंसी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई जोनल ऑफिस में नई तैनाती की है।

कुछ अधिकारियों को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

तबादलों के साथ कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है,

अभयुदय ए. आनंद – कोच्चि जोनल ऑफिस का चार्ज
रामधन डागर – मुख्यालय
सत्यमकाम दत्ता – गुवाहाटी
माधुर डी. सिंह – श्रीनगर का अतिरिक्त प्रभार

झारखंड में असर

रांची में नए ज्वाइंट डायरेक्टर की तैनाती को झारखंड के लिए अहम माना जा रहा है। राज्य में चल रही कई हाई-प्रोफाइल जांचों के बीच यह बदलाव आगे की कार्रवाई की दिशा तय कर सकता है।

Read More News

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More