प्रशांत किशोर का दावा- इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ मनाई जाएगी new

News Saga Desk

गोपालगंज। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को हथुआ के सबेया एयरपोर्ट मैदान में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से वे बिहार के गांव-गांव घूम रहे हैं। जनता की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोग 56 इंच सीना के नाम पर वोट देते रहे, लेकिन अब हालात यह है कि बच्चों का सीना 15 इंच का हो गया है, तन पर कपड़ा और पैरों में चप्पल तक नहीं है।

जनता को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करनी होगी। प्रशांत किशोर ने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहारवासियों को राजद सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से यह सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। लालू यादव का बेटा पढ़ाई में कमजोर होने के बावजूद राजनीति में स्थापित हुआ, जबकि बिहार के पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है।

सभा में उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार नेताओं के चेहरे देखकर वोट न करें। चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी, अब वोट बच्चों की शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर देना होगा ताकि बिहार में जनता का असली राज स्थापित हो। सभा में प्रशांत किशोर ने कई बड़े वादे किए।

घोषणा की कि दिसंबर 2025 से 60 साल से ऊपर के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा, 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दिलाई जाएगी और फीस सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी स्कूलों में सुधार नहीं होता, तब तक गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ सकेगा।

युवाओं को रोजगार का भरोसा देते हुए उन्होंने दावा कि कि इस वर्ष बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद गोपालगंज समेत पूरे बिहार के युवाओं को बाहर मजदूरी करने नहीं जाना पड़ेगा। करीब 50 लाख युवाओं को बिहार में ही 10 से 12 हजार रुपये मासिक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More