News Saga Desk
रामगढ़ जिले में आगामी जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना का पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच संपन्न किया जाएगा, जिसमें हाउसलिस्टिंग (मकानों की सूची तैयार करना) और आवास जनगणना शामिल है। इस चरण को प्रशासनिक सुविधा के अनुसार लगभग 30 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला पदाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज ने जनगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तरीय जनगणना कोषांग का गठन किया है। अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि को नोडल पदाधिकारी और जिला जनगणना पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
जनगणना कोषांग में कुल 23 पदाधिकारी शामिल हैं। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी दीप्ति प्रियंका कुजूर को अपर जिला जनगणना पदाधिकारी के रूप में और जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत को प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी शंकर प्रसाद सिंह और सतीश कुजूर को जनगणना से संबंधित कार्यों के निष्पादन का जिम्मा दिया गया है।
इसके अलावा, कोषांग में विपुल चौधरी, अतुल कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, सूर्योदय कुमार बेदिया, प्रमोद प्रकाश सिंह, जनार्दन महतो, मुकुल प्रसाद, मनोहर करमाली, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, तरुण कुमार, नयन गोस्वामी, खिरोधर महतो, सतीश कुमार, राजेन्द्र महतो, गुलाबी देवी, अजीत कुमार साहू और पूनम देवी को भी शामिल किया गया है।
तकनीकी कार्यों के संचालन के लिए एक अलग तकनीकी सेल भी बनाया गया है, जिसमें जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी बीरेंद्र प्रसाद, अपर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी मनीष चाहर, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजदीप कुमार राम और कंप्यूटर ऑपरेटर चंचल कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है।
फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के लिए मनीष चाहर और बीनेश्वर महतो को मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी ताकि जनगणना प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
No Comment! Be the first one.