देवघर दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

News Saga Desk

देवघर।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को 2 दिन के दौरे पर देवघर आ रही हैं। इस दौरान वे 11 जून को बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगी और देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने शुक्रवार को देवघऱ एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और एम्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधिक विभागों को व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

बता दें कि 11 जून को देवघर एम्य में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके पहले बैच के 50 छात्रों को राष्ट्रपति मेडल देकर सम्मानित करेंगी। यह समारोह एम्स के ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें दोपहर करीब 2:30 बजे राष्ट्रपति के शामिल होने की संभावना है। एम्स प्रबंधन और राज्य सरकार मिलकर समारोह की तैयारियों में जुटे हैं। ऑडिटोरियम की सजावट की जा रही है, जहां करीब 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। समारोह में एम्स की उपलब्धियों और सेवाओं का प्रेजेंटेशन दिखाया जाएगा, साथ ही पास आउट छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More