प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब रेलवे पुल का किया निरीक्षण

News Saga Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेलव पुल का निरीक्षण किया। यह पुल 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च पुल है। इसकी लंबाई 1,315 मीटर है। इसे भूकंप और तेज हवाओं का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस पुल से जम्मू और श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना टीम के साथ बातचीत की। इस मौके पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कंथन चेनाब हॉल्ट पर परियोजना टीम और श्रमिकों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने इस परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के लिए झंडी दिखाने वाले हैं।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More