प्रधानमंत्री मोदी आज भोपाल में देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा

News Saga Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह महासम्मेलन देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती को समर्पित है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम को उनके चित्र के साथ एक्स पर साझा किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वाह्न लगभग सवा 11 बजे भोपाल में आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर एक स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी करेंगे। 300 रुपये का सिक्का अहिल्या बाई का चित्र प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा, वे एक महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्या बाई पुरस्कार प्रदान करेंगे, जिन्होंने जनजातीय, लोक और पारंपरिक कला में योगदान दिया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपये से अधिक की घाट निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजनाएं 2028 के सिंहस्थ महाकुंभ से संबंधित हैं। वो दतिया और सतना हवाई अड्डों का उद्घाटन भी करेंगे। इससे उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही, इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवाएं भी शुरू होंगी। यह यातायात और प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More