प्रधानमंत्री मोदी की फिलिपींस के राष्ट्रपति के साथ हैदराबाद हाउस में अहम वार्ता, पांच दिवसीय दौरे पर आए हैं मार्कोस

News Saga Desk

नई दिल्ल। भारत और फिलीपींस के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर भारत पहुंचे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर आज अपनी समकक्ष द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

भारत के दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस आज राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग, रक्षा, व्यापार और डिजिटल प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी।

आज वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले सोमवार को भारत के पांचदिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचे फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुलाकात की। अपने दौरे में वे बेंगलुरु भी जाएंगे। मार्कोस की यात्रा दोनों देशों के बीच लगातार हो रही राजनीतिक बातचीत का अहम हिस्सा है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More