प्रियंका गांधी का केंद्र पर वार: ‘गृहमंत्री ने इस्तीफा दिया क्या? जिम्मेदारी कौन लेगा?’

News Saga Desk

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 26 बेकसूरों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया था। प्रियंका ने कहा, “मैं उन सभी जवानों को नमन करना चाहती हूं, जो हमारे देश के रेगिस्तानों में, घने जंगलों में, बर्फीली पहाड़ियों में… हमारे देश की रक्षा करते हैं। जो हर पल देश के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार रहते हैं। 1948 से लेकर अब तक- जब पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर पर हमला किया गया- हमारे देश की अखंडता की रक्षा करने में हमारे जवानों का बड़ा योगदान है।”

कल रक्षामंत्री जी ने 1 घंटे का भाषण दिया, जिसमें उन्होंने बहुत सारी बातें की, लेकिन एक बात छूट गई। 22 अप्रैल 2025 को जब 26 देशवासियों को खुलेआम मारा गया, तो ये हमला कैसे और क्यों हुआ?

प्रियंका गांधी, सांसद, वायनाड

‘देश के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?’

कांग्रेस सांसद ने कहा, “मैं पूछना चाहती हूं कि देश के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या इस देश के प्रधानमंत्री की नहीं है? क्या इस देश के गृह मंत्री की नहीं है? क्या इस देश के रक्षा मंत्री की नहीं है? क्या इस देश के NSA की नहीं है?”

आप इतिहास की बात करिए हम वर्तमान की बात करेंगे

प्रियंका गांधी ने सवाल पूछा कि जब सरकार यह दावा कर रही थी कि कश्मीर में आतंकवाद कैसे कम हुआ है? सरकार पर हमला बोलते हुए गांधी ने कहा कि आप इतिहास की बात करते रहिए हम वर्तमान की बात करेंगे। 

गृह मंत्री जी ने कहा कि पाकिस्तान के पास शरण में आने के बजाए कोई चारा नहीं था। सवाल है- आपने शरण दी क्यों?

आतंकी हमारे देश में आकर लोगों को मार डालते हैं और आप उन्हें शरण दे रहे हैं। आपने इस बात का जवाब अपने एक भी भाषण में क्यों नहीं दिया? जैसे ही शरण की बात उठी, गृह मंत्री इतिहास में चले गए। वे नेहरू जी, इंदिरा जी से लेकर मेरी मां के आंसुओं तक पहुंच गए। लेकिन इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि सीजफायर क्यों हुआ, जंग क्यों रुकी?

प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसद

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत हुई थी तो पूरा देश एकजुट था। प्रधानमंत्री जी ने श्रेय लिया लेकिन सिर्फ श्रेय लेने से ही जिम्मेदारी पूरी नहीं होती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ जब जंग होते-होते रूक गई। और यह ऐलान भारतीय सेना या सरकार ने नहीं किया बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने की। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान का विभाजन कर के दिखाया था।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More