News Saga Desk
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को 9वां दिन है। बिहार वोटर वेरिफिकेशन और अमेरिका के टैरिफ लगाने वाले मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, उसे सबने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें बदले में यही मिलता है। इसके पहले प्रियंका सहित विपक्ष के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर बिहार मतदाताओं से जुड़े स्पेशल इंन्टेंसिव रिवीजन (SIR) पर विरोध प्रदर्शन किया। INDIA ब्लॉक के नेताओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) ऑफिस में बैठक की। आगे की रणनीति पर चर्चा की।
अखिलेश बोले- 11 सालों से दोस्ती का यह नतीजा मिला
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा पर कहा, "11 सालों से क्या स्टडी चल रही थी… पिछले 11 वर्षों से यह सरकार लगातार दोस्ती के बाद दोस्ती करती रही और आज हमें ये दिन देखने पड़ रहे हैं। यह शुरूआत है बुरे… pic.twitter.com/QqUpYelwCf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा पर अखिलेश यादव ने कहा, पिछले 11 सालों से यह सरकार लगातार दोस्ती के बाद दोस्ती करती रही और आज हमें ये दिन देखने पड़ रहे हैं। यह शुरूआत है बुरे दिनों की। इस देश के नौजवानों को नौकरी चाहिए। अर्थव्यवस्था बेहतर होगी तो रोजगार मिलेगा। अगर इस तरह की रुकावट होगी तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था का क्या होगा?
प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी दोस्त बनाते हैं, हमें बदले में क्या मिला
#WATCH | Delhi: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "Everybody has seen what the American President has said about tariffs, and he repeated that he stopped the war between India and Pakistan. India will have to respond to both issues. PM Modi goes everywhere, makes friends… pic.twitter.com/62e4MhxarW
— ANI (@ANI) July 31, 2025
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, उसे सबने देखा है, और उन्होंने दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोक दिया है। भारत को दोनों मुद्दों पर जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें बदले में यही मिलता है।
No Comment! Be the first one.