पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव पहुंचे ईडी दफ्तर, पूछताछ जारी

News Saga Desk

पटना। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। मंगलवार सुबह 10 बजे उन्हें पटना स्थित ईडी दफ्तर में पेश होना था। राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। ईडी दोनों से पूछताछ कर रही है। ईडी ने इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को भी समन भेजा है। ईडी पहली बार तेजप्रताप से इसे मामले में पूछताछ कर रही है। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी ने इस साल जनवरी में लालू यादव और तेजस्वी यादव से लंबी पूछताछ की थी। 20 जनवरी 2024 को दिल्ली और पटना में ईडी की टीम ने लालू यादव से करीब 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए थे।

सीबीआई का ये है आरोप

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में सीबीआई का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए बड़ा घोटाला किया। इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई। इन जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जैसे जोनों में बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं। आराेप है कि लालू परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल की थी, जबकि उस समय के सरकारी दर के अनुसार जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी। इन जमीनों के अधिकतर मामलों में मालिकों को कैश में भुगतान किया गया।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More