राहुल गांधी का आरोप, वोट की चोरी से मोदी बने प्रधानमंत्री; चुनाव आयोग पर भी सवाल

News Saga Desk

बेंगलुरु। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित ‘वोट अधिकार रैली’ को संबोधित करते हुए मतदाता सूची में अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग कांग्रेस को इलेक्ट्रॉनिक डेटा उपलब्ध कराए, तो वह यह साबित कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “वोट चोरी” के जरिए सत्ता में आए हैं। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है। हमें हर हाल में संविधान की रक्षा करनी होगी। अगर हमें रिकॉर्ड मिल जाएं, तो हम सच्चाई सामने लाकर रहेंगे।” उन्होंने आगे कहा,“संविधान में देश की आवाज़ है, लेकिन आज संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और संविधान से छेड़छाड़ हो रही है।”

राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्होंने गुरुवार को यह सिद्ध किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में वोटों की चोरी हुई। उनके अनुसार, इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं ने संविधान पर हमला किया और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से लोकसभा चुनाव परिणाम को प्रभावित किया।
उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा, “हमारा गठबंधन महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव जीता, लेकिन महज़ चार महीने बाद बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली यह सवाल खड़े करता है।” राहुल गांधी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग से डिजिटल मतदाता सूची और मतदान केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज मांगी गई थी, लेकिन आयोग ने इसे देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों की मतदाता सूची और मतदान की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक होनी चाहिए।” 

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में मात्र पांच महीनों में एक करोड़ नए मतदाता जुड़े, और उनका अधिकांश वोट बीजेपी के पक्ष में गया, जो “चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता” पर गंभीर सवाल उठाता है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस लड़ाई को आगे भी जारी रखेगा।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More