5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

News Saga Desk

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल को बड़े पैमाने पर ट्रैक मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है। इससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इन सेक्शनों में लिया गया ब्लॉक

रेलवे के अनुसार, जोरामो-मधुपुर, जसीडीह-तुलसीटांड़, लहाबन-सिमुलतला, जसीडीह-देवघर, बासुकीनाथ-दुमका, सीतारामपुर-बराचक, अंडाल-ईस्ट आउटर केबिन, दुर्गापुर-राजबांध, पराज-गलसी, मंकर-पानागढ़, रानीगंज-निमचा, आसनसोल ईस्ट-आसनसोल, बराचक-सीतारामपुर, चिनपाई-सिउड़ी और उखड़ा-काजोराग्राम सेक्शन में ब्लॉक लिया गया है। इन क्षेत्रों में कार्य के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

28 मेमू और डेमू ट्रेनें रद्द

मेंटेनेंस कार्य के चलते कुल 28 मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं,

63561 आसनसोल-जसीडीह मेमू
63565/63566 जसीडीह-झाझा मेमू
63545/63546 अंडाल-जसीडीह मेमू
63298 झाझा-देवघर मेमू
63570 बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू
73481/73484 दुमका-जसीडीह डेमू
63547/63548 जसीडीह-बांका मेमू
63555/63556 आसनसोल-बरकाकाना मेमू
63509/63510 बर्द्धमान-झाझा मेमू
63511 से 63518 तक बर्द्धमान-आसनसोल सेक्शन की कई मेमू
63552 आसनसोल-अंडाल मेमू
63550 अंडाल-बर्द्धमान मेमू
63531/63534 अंडाल-सैंथिया मेमू

कुछ ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव

रेलवे ने जानकारी दी है कि बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेनों के रूट और समय में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। खासकर लोकल और पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More