Railway Apprentice Recruitment 2026 में 1,599 पदों पर आवेदन का मौका है। 10वीं और ITI पास युवा 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया।
News Saga Desk
Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के तौर पर करियर शुरू करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया । ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में 10वीं पास के साथ ITI की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
10वीं और ITI पास होना जरूरी
ईस्ट कोस्ट रेलवे की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित ट्रेड और अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी पात्रता को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।
15 से 24 साल के युवा कर सकते हैं आवेदन

आयु सीमा की बात करें तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट दी जाएगी।
न परीक्षा, न इंटरव्यू, मेरिट से होगा चयन
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों की 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखते हुए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिस पदों के लिए किया जाएगा।
इसे भी देखे- पुतला दहन पर रांची में हंगामा! JMM कार्यकर्ताओं से भिड़े छात्र |
ऐसे करें Railway Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ईस्ट कोस्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद भर्ती सेक्शन में जाकर Railway Apprentice Recruitment 2026 से संबंधित लिंक खोलना होगा।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज भी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
यदि आवेदन शुल्क उनकी श्रेणी के लिए लागू है, तो उसका ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है
No Comment! Be the first one.