राज्यसभा चुनाव: विधानसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- सभी दलों के विधायकों का मिलेगा समर्थन

NEWS SAGA DESK

रांची :- झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे मतदान के बीच निर्दलीय प्रत्याशी Parimal Nathwani बुधवार को विधानसभा पहुंचे। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि उन्हें सभी दलों के विधायकों का समर्थन मिलेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें कितने मत प्राप्त होंगे, इसका पता मतगणना के बाद ही चलेगा।

वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी Baidyanath Ram भी विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाहे जितने दावे करे, लेकिन महागठबंधन के दोनों उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए महागठबंधन की स्थिति मजबूत है और दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है।

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें झामुमो के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के Pranav Jha और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी शामिल हैं।

राज्यसभा चुनाव में झारखंड विधानसभा के 81 विधायक मतदान कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार सत्तारूढ़ महागठबंधन के पास 56 विधायकों का समर्थन है। इसमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4 और भाकपा (माले) के 2 विधायक शामिल हैं। दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पास 24 विधायकों का समर्थन है।

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की गई है।

Read More News

आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, मांडर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम...

Read More