News Saga Desk
रामगढ़ सिविल कोर्ट ने कुख्यात शूटर शिव शर्मा को जमानत दे दी है. कोर्ट परिसर में हंगामा और मारपीट से जुड़े मामले में जमानत मिलने के बाद शिव शर्मा के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.
रामगढ़ सिविल कोर्ट के अपर प्रधान न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने शिव शर्मा को 10-10 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत की सुविधा प्रदान की. मामले में शिव शर्मा की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने अदालत में पक्ष रखा.
दरअसल, एक मामले की सुनवाई के दौरान शिव शर्मा और कुख्यात विकास पांडेय गिरोह के गुर्गों के बीच रामगढ़ सिविल कोर्ट परिसर में ही विवाद हो गया था. देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिससे कोर्ट परिसर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था.
घटना के बाद रामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामगढ़ थाना में कांड संख्या 317/2025 दर्ज किया था. पुलिस ने कोर्ट परिसर से दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
No Comment! Be the first one.