News Saga Desk
रांची। रांची के अप्पर बाजार स्थित एक्सप्रेस गली में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा एक मजदूर ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास पूछताछ कर रही है।
No Comment! Be the first one.