News Saga Desk
रांची उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कल यानी 13 फ़रवरी को प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल, मनोज कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर भजन्त्री ने प्रमंडलीय आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया और आगामी सहयोग एवं समन्वय की दिशा में शुभकामनाएँ व्यक्त की। मुलाकात में दोनों अधिकारियों ने प्रशासनिक कार्यों और क्षेत्रीय विकास से संबंधित विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।
यह मुलाकात जिले में बेहतर प्रशासन और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।
No Comment! Be the first one.