नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

रांची के नामकुम में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने POCSO एक्ट में केस दर्ज कर 35 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार किया।

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 35 वर्षीय गुरुदयाल मुंडा को गिरफ्तार किया है।

नामकुम में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

जानकारी के अनुसार, मामला रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का हैI जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया।

इसे भी देखें:-प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तिरंगा यात्रा, हजारों की संख्या में शामिल हुए छात्र | Albert Ekka Chowk

35 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में 35 वर्षीय गुरुदयाल मुंडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित का पीड़िता के घर अक्सर आना-जाना था। इसी परिचय के आधार पर पुलिस मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Read More News

Read More