रांची स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग शुरू, दिसंबर से जनवरी तक कई ट्रेनें प्रभावित

NEWS SAGA DESK

रांची रेल मंडल में यार्ड रिमॉडलिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य शुरू होने वाला है। रेलवे की अधिसूचना के अनुसार दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया जाएगा, जबकि कुछ का आंशिक संचालन होगा।

 रद्द रहने वाली ट्रेनें (10 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026)

• हटिया–टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस

• हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर

• रांची–बोकारो स्टील सिटी–रांची पैसेंजर

• हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर

 रद्द रहने वाली ट्रेनें (23 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026)

• खड़गपुर–रांची–खड़गपुर एक्सप्रेस

• धनबाद–रांची–धनबाद एक्सप्रेस

• टाटानगर–हटिया–टाटानगर मेमू

• दुमका–रांची–दुमका एक्सप्रेस

इसके अलावा रांची–चोपन–रांची एक्सप्रेस भी अलग-अलग तिथियों पर रद्द रहेगी, जबकि रांची–भागलपुर–रांची एक्सप्रेस 6 और 7 जनवरी 2026 को नहीं चलेगी।

 आंशिक रूप से संचालित होने वाली ट्रेनें

• बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान एक्सप्रेस : अब बोकारो स्टील सिटी तक चलेगी।

• आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू : मूरी से आंशिक संचालन।

• खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस : मूरी से आंशिक संचालन।

• आसनसोल–हटिया–आसनसोल एक्सप्रेस : मेसरा स्टेशन से आंशिक प्रारंभ/समापन।

• रांची–सासाराम–रांची एक्सप्रेस : पिस्का स्टेशन से आंशिक संचालन।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अपडेटेड स्थिति की जांच करें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक इंतज़ाम कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

Read More News

झारखंड में शिक्षा विभाग के फर्जी वादों का खुलासा, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाताओं को बताया

रांची | राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाता...

Read More