‘जाट’ से रणदीप हुड्डा का खूंखार लुक हुआ रिवील

News Saga Desk

सनी देओल की फिल्म जाट में रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में नजर आएंगे। सोमवार को एक्टर ने अपने किरदार राणातुंगा का 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उनका खूंखार लुक दिखाई दे रहा है। वीडियो की शुरुआत रणदीप हुड्डा से होती है, जो एक पुलिस स्टेशन में बैठे हुए नजर आते हैं। इसमें वह कहते हैं, ‘मुझे मेरा नाम बहुत प्यारा है।’, इसके बाद उनके कुछ एक्शन सीन्स की झलक दिखाई जाती है और फिर वह अपने नाम राणातुंगा से पर्दा उठाते हैं।

फैंस के रिएक्शन

रणदीप ने जैसे ही यह वीडियो शेयर की। इसमें फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे। एक ने लिखा, माइंड-ब्लोइंग, फैंटास्टिक और झकास’, दूसरे ने लिखा, प्लीज जल्दी ट्रेलर और सॉन्ग भी रिलीज करवा दीजिए’, तीसरे ने लिखा, ‘सर मैं बॉलीवुड में अब सिर्फ आपकी ही मूवी देखूंगा’,। इसके अलावा कई और यूजर्स ने एक्टर की तारीफ की है।

10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म जाट

फिल्म जाट को गोपीचंद ने डायरेक्ट किया है। एक्शन कोरियोग्राफी अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने की। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एक्शन से भरपूर यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More