रवि शास्त्री की भविष्यवाणी: ‘नेचुरल टैलेंट’ वाला ये खिलाड़ी बनेगा भारत का अगला बड़ा टेस्ट ऑलराउंडर

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। पूर्व हेड कोच रवि शास्‍त्री का मानना है कि वॉशिंगटन सुंदर में भारत का अगला बड़ा टेस्‍ट ऑलराउंडर बनने के सभी गुण मौजूद हैं। शास्‍त्री ने कहा कि घरेलू परिस्थितियों में वो गेंद के साथ खतरनाक है और साथ ही नेचुरली गिफ्टेड बल्‍लेबाज है।

25 साल के ऑफ स्पिनर ने 2021 में गाबा में यादगार टेस्‍ट डेब्‍यू किया। इसके बाद से उन्‍हें लाल गेंद क्रिकेट में सीमित मौके मिले। 11 टेस्‍ट में वॉशिंगटन ने 545 रन बनाए और 30 विकेट लिए। शास्‍त्री ने द आईसीसी रिव्‍यु में सुंदर की तारीफ में यह बात कही।

रवि शास्‍त्री ने क्‍या कहा

मुझे हमेशा से वॉशिंगटन पसंद हैं। जब मैंने उन्‍हें पहले दिन देखा तो मैंने कहा कि यही वो शख्‍स है। वो भारत के लिए कई साल तक अच्‍छा ऑलराउंडर बनकर खेल सकता है।

शास्‍त्री का मानना है कि वॉशिंगटन सुंदर को टेस्‍ट क्रिकेट में ज्‍यादा मौके मिलने चाहिए। घर में टर्निंग पिचों पर वो अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं। शास्‍त्री ने कहा, ‘वो सिर्फ 25 साल का है। मेरे ख्‍याल से उसे ज्‍यादा टेस्‍ट क्रिकेट खेलनी चाहिए थी। वो भारत में खतरनाक साबित हो सकता है, जहां गेंद स्पिन होती है।’


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More