जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं साने ताकाइची

टोक्यो। जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की नेता साने ताकाइची को आधिकारिक रूप से देश का प्रधानमंत्री चुना गया है। ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने संसद के निचले सदन में पहले दौर के मतदान में 237 वोट प्राप्त कर बहुमत हासिल किया। जापान के संविधान के अनुसार, निचले सदन की जीत ही अंतिम मानी जाती है।

ताकाइची ने प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन जुटाते हुए अपनी दावेदारी मजबूत की। कठोर रूढ़िवादी विचारधारा की नेता ताकाइची खुद को जापान की मार्गरेट थैचर मानती हैं। उनकी यह जीत जापानी राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के रूप में देखी जा रही है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से दोनों देशों के रणनीतिक संबंध मजबूत होंगे।

Read More News

झारखंड में शिक्षा विभाग के फर्जी वादों का खुलासा, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाताओं को बताया

रांची | राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाता...

Read More