रांची सिविल कोर्ट में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

News Saga Desk

रांची सिविल कोर्ट के सभागार में शनिवार को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम लोगों की उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन अवसर पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने और आपसी विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कई बैंकों ने भी ऋण संबंधी मामलों में आगे आकर लोगों को राहत प्रदान की और आपसी सहमति के आधार पर मामलों के निष्पादन की पहल की।

इस मौके पर न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि न्यायपालिका का प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक लोगों को सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके, ताकि न्यायालय के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बना रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में सही और पर्याप्त जांच बेहद जरूरी होती है, क्योंकि मजबूत अनुसंधान के आधार पर ही पीड़ितों को न्याय मिल पाता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में लंबित मामलों का निष्पादन होगा और लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लोक अदालतें न्याय व्यवस्था को सरल, सुलभ और कम खर्चीला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, बिजली बिल, श्रम विवाद समेत विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया गया।

Read More News

रांची सिविल कोर्ट में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

रांची सिविल कोर्ट के सभागार में शनिवार को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय...

रांची में निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन सख्त, फीस बढ़ोतरी और RTE नियमों को लेकर हुई अहम बैठक

रांची के आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में...

किशनगंज में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा, सरकार से न्यायपूर्ण रवैये की मांग

बिहार के किशनगंज स्थित इंडियन नेशनल कांग्रेस जिला कार्यालय में शनिवार को शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए...

Read More