घर में अकेला देख जबरन घुसे तीन बदमाश फिर सामूहिक दुष्कर्म, परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी

News Saga Desk

पश्चिमी सिंहभूम : Jhinkpani थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही गांव के तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना करीब 10 दिन पुरानी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों की धमकी के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही। बाद में तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पूछताछ की, तब युवती ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद झींकपानी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

घर में अकेली थी पीड़िता

प्राथमिकी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब युवती घर में अकेली थी और सुबह झाड़ू लगा रही थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान गांव के तीन युवक जबरन घर में घुस आए और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से उसने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

तबीयत बिगड़ने पर खुला मामला

घटना के लगभग एक सप्ताह बाद सदमे और शारीरिक प्रताड़ना के कारण युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने विश्वास में लेकर पूछताछ की, तब उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन ग्राम मुंडा के पास पहुंचे। ग्राम मुंडा और ग्रामीणों के सहयोग से बुधवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Jharkhand Police ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Read More News

वियतनाम से रांची पहुंचा योग शिक्षक राजा वर्मा का पार्थिव शरीर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची के योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर...

Read More