रांची में आरएसएस प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

NEWS SAGA DESK

खूंटी :- जिले के जरियागढ़ स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय की स्थिति इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, लेकिन वैकल्पिक भवन नहीं होने के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय की बदहाल स्थिति विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

विद्यालय के कई कमरों की छत से लगातार प्लास्टर और मलबा झड़ रहा है। कई जगहों पर छत के अंदर लगी लोहे की सरिया भी बाहर दिखाई देने लगी है, जिससे भवन की कमजोर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। शिक्षकों का कहना है कि पढ़ाई के दौरान हमेशा किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार कक्षाओं के दौरान छत से प्लास्टर टूटकर गिर चुका है, जिससे विद्यार्थियों में भय का माहौल है।

बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। विद्यालय के कमरों के साथ-साथ कार्यालय की छत भी जगह-जगह से टपकती है। बारिश के दिनों में कमरों में पानी भर जाता है और छात्र-छात्राएं भीगते हुए पढ़ाई करने को मजबूर हो जाते हैं।

विद्यालय में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भवन की जर्जर स्थिति वर्षों पुरानी समस्या है। विद्यालय की मरम्मत और नए भवन के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि भवन की खराब स्थिति की जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित रूप से दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भवन वर्षों से क्षतिग्रस्त है और समय-समय पर छत से मलबा गिरता रहता है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। भवन की कमी के कारण पढ़ाई बंद करना संभव नहीं है, इसलिए जोखिम के बावजूद कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से अविलंब हस्तक्षेप कर नए विद्यालय भवन के निर्माण अथवा जर्जर भवन के जीर्णोद्धार की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार और विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More