कमजोर लिस्टिंग के बाद संभले एजिस वोपैक के शेयर, खरीदारी के सपोर्ट से आईपीओ निवेशकों को मुनाफा

News Saga Desk

नई दिल्ली। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के लिए स्टोरेज टर्मिनल को ऑपरेट करने वाली कंपनी एजिस वोपैक टर्मिनल्स लिमिटेड के शेयरों की आज शेयर बाजार में काफी निराशाजनक एंट्री हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद खरीदारों ने इस शेयर को हाथों-हाथ लिया, जिसके कारण कुछ ही देर में ये शेयर उछल कर इश्यू प्राइस से ऊपर चला गया। आईपीओ के तहत कंपनी ने 235 रुपये के भाव पर शेयर जारी किए थे। आज बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयर 6.38 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 220 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए।

स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट के साथ लिस्ट होने के बाद खरीदारों ने कंपनी के शेयरों की लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण इस शेयर की चाल में भी तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के बीच में यदा-कदा मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली भी होती रही। इसके बावजूद ये शेयर लगातार ऊपर चढ़ता गया। सुबह 11 बजे तक का कारोबार होने के बाद एजिस वोपैक टर्मिनल्स लिमिटेड के शेयर 239 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को अभी तक के कारोबार से 1.70 प्रतिशत का फायदा हो चुका था।

एजिस वोपैक टर्मिनल्स लिमिटेड का 2,800 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने के बाद 28 मई को बंद हुआ था। ये आईपीओ 2.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ लॉन्च करने के पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर से भी 1,260 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईपीओ के तहत 11.91 करोड़ नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी के पुराने कर्ज को चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।


बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पर मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

पटना: बिहार के नालंदा जिले में शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता...

March 31, 2026

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More