पेट्रोल और डीजल के दामों में चौंकाने वाला अपडेट: जानिए 4 अप्रैल को आपके शहर में क्या है तेल का भाव?

News Saga Desk

हर सुबह की तरह, आज 4 अप्रैल 2026 को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में फ्यूल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ शहरों में कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

पेट्रोल की कीमतें

आज मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि राजधानी दिल्ली में यह 94.77 रुपये के भाव पर बिक रहा है। नोएडा और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में कुछ पैसे की बढ़ोत्तरी देखी गई है।

पेट्रोल रेट (4 अप्रैल 2026)

शहर पेट्रोल रेट (₹/लीटर) बदलाव
दिल्ली 94.77 0.00
मुंबई 103.54 0.00
कोलकाता 105.41 0.00
चेन्नई 101.06 0.00
बेंगलुरु 102.92 0.00
नोएडा 94.90 +0.13
गुरुग्राम 95.65 0.00
पटना 105.23 0.00
मुजफ्फरपुर 106.45 +0.67
गया 105.94 0.00
भागलपुर 106.66 +0.45
भोपाल 106.52 0.00
रांची 98.70 +0.26
धनबाद 97.89 0.00
देवघर 97.64 +0.04
जमशेदपुर 97.80 -0.18

डीजल की कीमतें

डीजल की बात करें तो दिल्ली में यह 87.67 रुपये और मुंबई में 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। झारखंड के रांची में डीजल के दाम में 25 पैसे की तेजी आई है, जबकि जमशेदपुर में यह 18 पैसे सस्ता हुआ है। माल ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन पर डीजल की कीमतों का सीधा असर पड़ता है, इसलिए इसकी स्थिरता बाजार के लिए अच्छी खबर है।

डीजल रेट (4 अप्रैल 2026)

शहर डीजल रेट (₹/लीटर) बदलाव
दिल्ली 87.67 0.00
मुंबई 90.03 0.00
कोलकाता 92.02 0.00
चेन्नई 92.61 0.00
बेंगलुरु 90.99 0.00
नोएडा 88.01 +0.12
गुड़गांव 88.10 0.00
पटना 91.49 0.00
मुजफ्फरपुर 92.61 +0.63
गया 92.15 0.00
भागलपुर 92.81 +0.42
भोपाल 91.89 0.00
रांची 93.45 +0.25
धनबाद 92.64 0.00
देवघर 92.34 +0.05
जमशेदपुर 92.55 -0.18

कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों होता है?

फ्यूल की कीमतें मुख्य रूप से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का VAT भी हर राज्य में अलग-अलग कीमत तय करता है।

SMS से जानें अपने शहर की ताजा कीमतें

Indian Oil कस्टमर- अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें।
BPCL कस्टमर- अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें।
HPCL कस्टमर- मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें।

 

Read More News

झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज: रांची-कोडरमा में तेज हवा और बारिश, 4-6 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शुक्रवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और शाम होते-होते रांची...

महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहला देने वाली खबर: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौ’त

महाराष्ट्र के डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भयावह हादसा हुआ।...

Read More