News Saga Desk
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न मदों में प्राप्त बजटीय आवंटन के विरुद्ध किए गए व्यय की समीक्षा को लेकर सिमडेगा में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र ने की।
बैठक में जिला आपूर्ति, परिवहन, भू-अर्जन, पंचायती राज, खनन, मत्स्य, सामाजिक सुरक्षा, उत्पाद, क्रीड़ा, नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता ने विभागवार आवंटित राशि तथा अब तक किए गए व्यय की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त बजटीय आवंटन का शत-प्रतिशत, पारदर्शी एवं समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुँच सके।
बैठक में लंबित मदों पर विशेष ध्यान देने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही बजट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित अनुश्रवण एवं सतत समीक्षा के निर्देश भी दिए गए।
No Comment! Be the first one.