आईएसआई समर्थित बीकेआई के छह आतंकी गिरफ्तार, पुलिस की गाेली से एक घायल

News Saga Desk

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर जिले में एक मुठभेड़ के बाद आईएसआई समर्थित छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गाेली से एक आतंकी घायल हुआ है, जिसकी पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन के रूप में हुई है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गुरदासपुर में एक ऑपरेशन के दाैरान बब्बर खालसा

इंटरनेशनल (बीकेआई) के छह आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ सज्जन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार शामिल है। उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाते समय आतंकी जतिन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। घायल को सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है।

डीजीपी ने बताया कि यह मॉड्यूल आईएसआई के इशारे पर पुर्तगाल स्थित मनिंदर बिल्ला और हाल ही में खालिस्तान समर्थक संगठन बीकेआई की कमान संभालने वाले मन्नू अगवान के निर्देशन में संचालित हो रहा था। डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों ने हाल ही में बटाला के एक शराब ठेके के बाहर ग्रेनेड हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके से एक 30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है। इस मामले में बटाला सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More