आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, 11 यात्री घायल

NEWS SAGA DESK

फिरोजाबाद :- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आजमगढ़ से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस थाना नसीरपुर क्षेत्र में खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक समेत 11 लोग घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बस एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए जुट गए। बस में करीब 45 यात्री सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल 10 यात्रियों को उपचार के लिए शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल बस चालक जयप्रकाश निवासी सुल्तानपुर को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।

घायलों में चालक जयप्रकाश पुत्र रामभुवन (सुल्तानपुर), सोनू (टांडा, आंबेडकरनगर), आरव पुत्र प्रदीप (गधवल, सुल्तानपुर), रीनू पत्नी कृष्ण कुमार (पदमपुर, सुल्तानपुर), ममता, ऋषभ, बसराजी, प्रियंका, वंदना और खुशी सहित अन्य यात्री शामिल हैं।

पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More